केवि बोकारो थर्मल में विप्रस की बैठक
बेरमो के बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक हुई। प्राचार्य डॉ बीआर डे ने विद्यालय की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था और विद्यालय के विकास पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी ने संतोष व्यक्त किया। शिक्षकों की भी उपस्थिति रही।

बेरमो। बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की गई। प्राचार्य डॉ बीआर डे ने विद्यालय की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्काउट गाइड, नीट परीक्षा में विद्यार्थियों का चयन व राष्ट्रीय खेलकूद में विद्यालय का प्रदर्शन सहित अन्य बिंदुओं का वर्णन किया। विद्यालय के विकास के लिए अध्यक्ष, नामित अध्यक्ष, शिक्षक प्रतिनिधि, अभिभावक प्रतिनिधि आदि ने अपने विचार रखे। विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष सह डीवीसी सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने विद्यालय के विकास पर संतोष व्यक्त किया। समिति की बैठक में स्कूल में विद्युत आपूर्ति के लिए डबल फीडर से बिजली व्यवस्था करने की बात रखी गयी।
प्रबंधक एचआर तनीषा सिल्वी, अंजु बोइपाई, प्रभात कुमार व मोइन अंसारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



