ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोकेन्द्र की सरकार मजदूर व किसान विरोधी: बिनोद सिंह

केन्द्र की सरकार मजदूर व किसान विरोधी: बिनोद सिंह

बेरोजगारी व महंगाई के विरोध में मार्क्सवादी समन्वय समिति ने मंगलवार को बोकारो समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए विधायक...

केन्द्र की सरकार मजदूर व किसान विरोधी: बिनोद सिंह
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोWed, 27 Oct 2021 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

बेरोजगारी व महंगाई के विरोध में मार्क्सवादी समन्वय समिति ने मंगलवार को बोकारो समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए विधायक बिनोद सिंह ने कहा केन्द्र की सरकार मजदूर व किसान विरोधी है।

पिछले 11 माह से किसान आंदोलन कर रहे हैं पर किसानों का प्रधानमंत्री के पास सुनने का समय नहीं है। वो सिर्फ अडानी व अंबानी के विकास पर ध्यान केन्द्रीत किए हुए है। एक एक कर सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्तियों को अडानी व अंबानी को बेचते जा रहे हैं। पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,महंगाई व काला धन वापस लाने के नाम पर जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने को दिखाकर बीजीपी सत्ता में आई। नोटबंदी व जीएसटी के कारण देश के करोडों लोग बेरोजगार हो गए हैं। विस्थापन की समस्या झारखंड में काफी है।धरना के माध्यम से प्रतिनिधमंडल ने उपायुक्त बोकारो को 15 सूत्री मांग पत्र को सौंपा।धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी व संचालन जिला सचिव गया राम शर्मा ने की। धरना कार्यक्रम में हलधर महतो, सुधामय शेखर, सुमित्रा मंडल, शकुंतला देवी, महादेव शर्मा,भीम रजक, रामदास डे, लालमोहन रजवार, दिलीप ओझा, पशुपति महतो, काली रजवार, मो. अयाज, एनुल अंसारी, भरत ठाकुर, सुरेश महतो आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें