संत रैदास सामाजिक समरसता के थे प्रतीक : मंत्री
तेनुघाट में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने युवाओं को संत के आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर भव्य शोभा पदयात्रा निकाली गई और विभिन्न समारोहों में संत गुरु रैदास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गोमिया/तेनुघाट। तेनुघाट में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ अनुमंडल स्तरीय मनाई गई। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने खास कर युवा पीढ़ियों से कहा कि संत के बताए मार्गों पर चलें एवं उनके आदर्श और विचार धाराओं को अपने ऊपर स्थापित करें, तभी एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इससे पहले भव्य शोभा पदयात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो एवं उनकी पत्नी कौशल्या देवी भी शामिल हुए। जिप सदस्या माला कुमारी, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पेटरवार सीओ अशोक राम आदि भी थे। आश्रम के अध्यक्ष हरेंद्र रविदास, सचिव सहदेव राम, आयोजन समिति सचिव प्यारे लाल, बैजू रविदास, राजू रविदास, उमेश रविदास, दिलीप रविदास, कुलेश्वर रविदास, प्रो धनंजय रविदास, बालगोविंद रविदास, अजय रविदास, किशुन रविदास, उमाशंकर रविदास, अशोक रविदास, मुरली रविदास आदि सक्रिय थे।
गोमिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया के चुगनु गुजरु कुंदा, बड़की पुन्नू एवं गोरिया टोला (देवीपुर) में आयोजित जयंती समारोहों में शामिल होकर संत गुरु रैदास को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि संत गुरु रैदास का जीवन समानता, सामाजिक न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। गुरु रविदास का दर्शन प्रेम, करुणा और समरसता पर आधारित समाज के निर्माण का संदेश देता है। गुरु रैदास जी का संदेश है कि व्यक्ति का मूल्यांकन जाति या जन्म से नहीं, बल्कि कर्म और मानवता से होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। गोरिया टोला, देवीपुर में आयोजित समारोह में मंत्री का स्वागत किया गया तथा उन्हें संविधान की पुस्तक भी भेंट की गई। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




