भगवान परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर पूजनोत्सव
बोकारो में भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर पूजा का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने श्रद्धा के साथ भगवान परशुराम की आराधना की। प्रदेश अध्यक्ष हरेराम पांडे ने धर्म और न्याय की स्थापना पर जोर दिया और सभी वर्गों से एकजुट होने का आह्वान किया।

बोकारो, प्रतिनिधि। भगवान परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बारी कोऑपरेटिंग कॉलोनी स्थित केंद्रीय कार्यालय में संपूर्ण विश्व शांति सेवा परिषद एवं संपूर्ण ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की श्रद्धा-भाव से आराधना की। प्रदेश अध्यक्ष हरेराम पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि आदर्श जीवन मूल्यों के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि धर्म के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज में न्याय और सदाचार की स्थापना कैसे की जाए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया और युवाओं से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को अपनाने की अपील की।
मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दुबे, केंद्रीय महासचिव डॉ अशोक कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी विनय कुमार तिवारी, केंद्रीय मुख्य परामर्शक विनोद कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


