Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsChandrapura Gurudwara Prepares for Prakash Parv and Guru Nanak Jayanti Celebrations
चंद्रपुरा गुरूद्वारा में प्रकाश पर्व की तैयारी पूरी

चंद्रपुरा गुरूद्वारा में प्रकाश पर्व की तैयारी पूरी

संक्षेप:

चंद्रपुरा गुरूद्वारा में कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। गुरूनानकदेव जी का जन्मोत्सव मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पिछले तीन दिनों से अखंड पाठ चल रहा है और शोभा यात्रा के बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा।

Nov 04, 2025 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चंद्रपुरा गुरूद्वारा में प्रकाश पर्व की तैयारी पूरी चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। कार्तिक पूर्णिमा व प्रकाश पर्व पर चंद्रपुरा गुरुद्वारा में कई कार्यक्रम होंगे। इसी दिन गुरूनानकदेव जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। यहां की गुरूद्वारा कमेटी इसके आयोजन में जुटी है। पिछले तीन दिन से गुरूद्वारा में अखंड पाठ का आयोजन हो रहा है जिसमें सिख समाज के लोग भाग ले रहे हैं। गुरूद्वारा को विशेष रूप से सजाया गया है। बुधवार को अखंड पाठ का समापन होगा। इसके बाद वहां पर लंगर का आयोजन किया जाएगा। दोपहर बाद शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें अमृतसर के तरणतारण के गतका जत्था के खेल करतब आकर्षण के केंद्र होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नगर कीर्तन भी होगा। गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान त्रिलोचन सिंह टिंकू ने बताया कि इस बार आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी है। शोभा यात्रा गुरूद्वारा से दोपहर में निकलकर चंद्रपुरा स्टेशन, झरनाडीह, डीवीसी कॉलोनी पश्चिम पल्ली व निमियामोड़ होते हुए रात में वापस गुरूद्वारा पहुंचेगी। इसके बाद गुरू का लंगर आयोजित होगा जिसमें शहर के लोग भाग लेंगे। प्रकाश पर्व को सफल बनाने में कमेटी के सचिव गुलजार सिंह, मंगल सिंह, रघुवीर सिंह, हरजीत सिंह, त्रिलोकी सिंह, भूपेंद्र सिंह व लक्की सिंह सहित सिख समाज के लोग अपनी भूमिका निभा रहे हैं। 6. चंद्रपुरा गुरूद्वारा में अखंड पाठ करते ग्रंथी। 7. प्रकाश पर्व पर सजा चंद्रपुरा स्टेशन रोड का गुरूद्वारा।