फुसरो के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित

Mar 03, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

फुसरो नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मला देवी और वार्ड पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने जीत की बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत पार्टी की है और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को उपाध्यक्ष बनाने का विश्वास दिलाया।

फुसरो के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित

करगली, प्रतिनिधि।फुसरो नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मला देवी और वार्ड पार्षदों के लिए सोमवार को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की ओर से ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवास में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व बोकारो जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा सहित कई कांग्रेसी नेता शिरकत किए। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल व उनकी धर्मपत्नी कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह भी थीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मला देवी सहित वार्ड पार्षद रेणु देवी, राज, सुरेश कुमार करमाली, गंगा देवी, कुमार विनायक, रामचरण तुरी, सरयू कुमार चौहान, अजय कुमार जायसवाल, ज्योति देवी, अल्पना देवी, नीतू मिश्रा, रंजीत प्रसाद, रेखा देवी के पति, उमेश कुमार, विलासी देवी, मंजरी कुमारी के पति, अशोक कुमार, रिया कुमारी व गुड़िया देवी को शॉल व बुके देकर सम्मानित करते हुए जीत की बधाई दिया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नवनिर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पार्टी की ताज है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्य में डबल इंजन की सरकार चल रही है, जो पूरे राज्य में विकास का कार्य मिलकर कर रही है। आगे कहा कि स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह हमेशा मजदूरों के साथ-साथ आमजनों के बीच में रहकर कार्य करते थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्व राजेंद्र बाबू हमेशा से बेरमो को एक परिवार मानकर चले जिसे आगे बढ़ाने का कार्य उनके पुत्र विधायक अनुप सिंह कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फुसरो नप चुनाव में पार्टी के बेरमो विधायक ने खूब मेहनत की। बेरमो विधायक ने कहा कि कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष उम्मीदवार को जिताने में हम खरा उतरे। चुनाव जीतकर को वार्ड पार्षद बने हैं और जो चुनाव हारे हैं, दोनों मेरे परिवार हैं। कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष के साथ-साथ हमारे 22 वार्ड पार्षद चुनाव जीतकर आये हैं। 17 मार्च को फुसरो नप उपाध्यक्ष का चुनाव होने वाला है. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष व पूरे कांग्रेस परिवार को विश्वास दिलाते हैं कि कांग्रेस समर्थित वार्ड पार्षद को ही उपाध्यक्ष बनाने का काम करेंगे। फुसरो नप के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया व नवनिर्वाचित अध्यक्ष के पति राजू दिगार को भी सम्मानित किया गया। श्यामल सरकार, सुबोध सिंह पवार, प्रमोद सिंह, उत्तम सिंह, परवेज अखतर, जमील अख्तर, अजय सिंह, बृजबिहारी पांडेय, दिगंबर महतो, केदार सिंह, अशोक अग्रवाल, राजू सिंह, जसीम रजा, गणेश मल्लाह, अरूण सिंह, संतन सिंह, शिवनंदन चौहान, डोमन पासवान, कंचन पासवान, अनु कुमारी, अजंता सामंत, सुषमा सिंह, पम्मी सिंह, गुड़िया, गीता कुमारी, रेहाना राज, ललन रवानी, प्रदीप महतो, बीरू गिरि, मुकेश कर्मकार, मानिक दिगार, सिकंदर ठाकुर आदि थे। 10. ढोरी स्टाफ क्वार्टर में सम्मान समारोह में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, बेरमो विधायक व अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।