ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोझारखंड सशस्त्र पुलिस-4 का मना स्थापना दिवस

झारखंड सशस्त्र पुलिस-4 का मना स्थापना दिवस

झारखंड सशस्त्र पुलिस -4 का 55 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गुरुवार को जैप-4 पुलिस मैदान में धूमधाम से किया गया। जैप-4 के समादेष्टा नौशाद आलम ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। झारखंड सशस्त्र...

झारखंड सशस्त्र पुलिस-4 का मना स्थापना दिवस
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोFri, 24 Nov 2017 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड सशस्त्र पुलिस -4 का 55 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गुरुवार को जैप-4 पुलिस मैदान में धूमधाम से किया गया। जैप-4 के समादेष्टा नौशाद आलम ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। झारखंड सशस्त्र पुलिस-4 बोकारो वाहिनी के स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सशस्त्र पुलिस रांची के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधीर कुमार झा ने शहीद स्मारक पर माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर वाहिनी स्थापना दिवस समारोह पर परेड का मार्च पास्ट भी किया गया। मुख्य अतिथि सुधीर कुमार झा ने परेड का निरीक्षण भी किया । स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि ने पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन में रहकर जैप के जवानों ने जो कार्य किया है वह सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने वाहिनी के उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को उसके विशेष कार्य के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया। मौके पर वाहिनी के शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर एसआइआरबी आदिम जनजाति के प्रशिक्षुओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें