महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में भागीदारी का लिया संकल्प
जैनामोड़ में प्रजापति महासंघ द्वारा महिलाओं और युवाओं के लिए सम्मान सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विभिन्न गांवों से महिलाएं और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में महिला हिंसा के खिलाफ एकजुटता और राजनीतिक सशक्तिकरण का आह्वान किया गया। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

जैनामोड़। झारखंड प्रजापति( कुम्हार) महासंघ बोकारो के नेतृत्व में जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति महिला व युवा को समर्पित शनिवार को सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो की महिलाएं व युवा शामिल हुए।कार्यक्रम में महासंघ के संरक्षक सह पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, प्रवक्ता विक्रम महतो, उपाध्यक्ष रंजीत प्रजापति, संरक्षक सुभाष चन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष हीरालाल प्रजापति , दिनेश महतो, संतोष महतो, गया देवी, तारा देवी, अंजू देवी, चंचला देवी, रेणुका देवी, कल्पना देवी, देवी वाला, सुजीत प्रजापति आदि शामिल हुए। इसके पूर्व अतिथियाे ने पूर्वज दक्ष प्रजापति व संत गुणा राम के चित्र पर श्रद्धांजलि एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष शेखर प्रजापति व संचालन महासचिव जीवन जगरनाथ ने किया। सभी वक्ताओ ने कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ एक जुटता होकर हक अधिकार को लेकर गोलबंद होकर राजनीतिक रूप से सबल बनने का आहवाहन किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने एक दुसरे को रंग- गुलाल लगाकर शुभकामनाऐ दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


