Bokaro News: जीजीपीएस चास में शिक्षक दिवस समारोह की रही धूम

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: जीजीपीएस चास में शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘द मैंटर्स लिगेसी’ थीम पर शिक्षकोत्सव आयोजित किया गया। प्राचार्या सुमन नांगिया की अध्यक्षता में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। मुख्य अतिथि तरसेम सिंह ने शिक्षा के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख शिक्षिका और विद्यालय के सदस्य शामिल हुए।

Bokaro News: जीजीपीएस चास में शिक्षक दिवस समारोह की रही धूम

Bokaro News: जीजीपीएस चास के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘द मैंटर्स लिगेसी’ थीम पर आधारित शिक्षकोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या सुमन नांगिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव सुरेंद्र पाल सिंह सहित विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अन्य सदस्यों का शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जीजीपीएस बोकारो के प्राचार्य अभिषेक कुमार, जीजीपीएस धनबाद के प्राचार्य सुदीप ठाकुर व जीजीईएसटीसी के निदेशक प्रियदर्शी जारूहार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

विद्यालय की शिक्षिकाओं ने प्रार्थना गीत व स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने तथा शिक्षा व संस्कारों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। वहीं, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन चरित्र व उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी को उनके आदर्शों का अनुसरण करने और कर्तव्यनिष्ठ होकर जीवनपथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: जीजीपीएस चास में शिक्षक दिवस समारोह की रही धूम