पिछरी में सरहुल पर्व की तैयारी
Feb 17, 2026 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
फुसरो के पिपराटांड़ स्थित जेहरा स्थल में 12 मार्च को प्रकृति पर्व सरहुल मनाया जायेगा। इसकी तैयारी चल रही है, जिसमें नायके बाबा सुरेश मुर्मू, पूजा समिति के सदस्य और अन्य लोग शामिल हैं। यह आयोजन स्थानीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

फुसरो। पेटरवार प्रखंड के पिछरी के पिपराटांड़ स्थित जेहरा स्थल में आगामी 12 मार्च को प्रकृति पर्व सरहुल मनाया जायेगा। इसे लेकर तैयारी चल रही है। नायके बाबा सुरेश मुर्मू, पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर मुर्मू, उपाध्यक्ष अनिल मुर्मू, सचिव शंकर हेम्ब्रम, उपसचिव मनोज मुर्मू, कोषाध्यक्ष जीबाधन टुडू, उप कोषाध्यक्ष बिरेन टुडू तथा कार्यकारिणी अध्यक्ष रवि मरांडी के अलावा सदस्यों में राजेंद्र हांसदा, अघनु टुडू, रमेश टुडू, नरेश टुडू, सुबोध मुर्मू, सोहराय मरांडी, किशोर हांसदा एवं मांझी बाबा छोटेलाल मांझी आदि सक्रिय हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


