Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsCCL s Makoli Local Sales Office in Ruins Urgent Repairs Needed
एसडीओसीएम का मकोली लोकल सेल विक्रय कार्यालय भवन जर्जर

एसडीओसीएम का मकोली लोकल सेल विक्रय कार्यालय भवन जर्जर

संक्षेप:

भंडारीदह के मकोली लोकल सेल विक्रय कार्यालय भवन की स्थिति खतरनाक होती जा रही है। छत और छज्जा टूट रहे हैं, और मरम्मती की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों ने 16 महीने पहले प्रबंधक को पत्र लिखा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भवन की मरम्मती के लिए प्रबंधन को तुरंत कदम उठाने की जरूरत है।

Jan 18, 2026 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीसीएल को लोकल सेल के लिए करोड़ों रुपये के राजस्व का हिसाब-किताब रखने वाला एसडीओसीएम का मकोली लोकल सेल विक्रय कार्यालय भवन मरम्मती के अभाव में खंडहर होता चला जा रहा है। विक्रय कार्यालय भवन का छत एवं छज्जा टूट-टूट कर गिर रहा है। रंग-रोगन नहीं होने से यह भवन अपनी पहचान भी खो रहा है। अगर समय रहते मकोली लोकल सेल विक्रय कार्यालय भवन की मरम्मति नहीं की गई तो यह कभी भी धराशाई हो सकता है। स्थानीय कर्मचारियों के द्वारा अक्टूबर 2024 में ही कार्यालय भवन की मरम्मति करने के लिए प्रबंधक को पत्र लिखा गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब तो पत्र लिखे भी 16 महीने से अधिक का समय बीत गया लेकिन मरम्मति नहीं हो पाई है। मालूम हो कि एसडीओसीएम के अधीन तारमी-कारीपानी पार्ट का मकोली में विक्रय कार्यालय भवन संचालित है। एसडीओसीएम का पचास फीसदी हिस्सा लोकल सेल कोयले का लेखा-जोखा इसी कार्यालय भवन में किया जाता है। इस भवन परिसर से सेल आर्डर सहित लेजर मेंटेन होता है। लेकिन कार्यालय भवन का मेंटेन करने वाला कोई नहीं है। दिवाल में शीलन पड़ गया। यहां पानी एवं शौचालय का अभाव है। बरसात के मौसम में तो पानी टपकना मानो नियति बन गई है। प्रबंधन को इस भवन की मरम्मति को लेकर पहल करने की आवश्यकता बताई जा रही है।