जनता मजदूर संघ ने सीसीएल ढोरी खास प्रबंधन से रखी मांगें
बेरमो में सीसीएल ढोरी के चपरी गेस्ट हाउस में जनता मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक हुई। पीओ आरएन सिंह ने कोयला उत्पादन में सहयोग की अपील की और मजदूरों की सुविधाओं का ध्यान रखने की आवश्यकता बताई। यूनियन ने विभिन्न समस्याओं जैसे पदोन्नति, पेयजल, सुरक्षा उपकरण आदि पर चर्चा की।

बेरमो, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी के चपरी गेस्ट हाउस में ढोरी खास अंडर ग्राउंड माइंस प्रबंधन के साथ जनता मजदूर संघ के पदाधकारियों की परिचयात्मक बैठक की गई। पीओ आरएन सिंह ने कोयला उत्पादन में सहयोग मांगा। कहा कि मजदूरों की सुख-सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है। यूनियन के सीसीएल जोन के अध्यक्ष अनिल सिंह व एरिया सचिव विकास सिंह ने मजदूरों की विभिन्न समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया। जिसमें कर्मियों की योग्यता के आधार पर पदोन्नति, क्वार्टर मरम्मत, माइंस में शुद्ध पेयजल और लाइट की व्यवस्था, माइंस की सुरक्षा, कर्मियों को सेफ्टी का सामान में हेलमेट, मास्क, ग्लब्स, माइंस मेवेटिलेशन, बत्ती, रूफ बोलटिंग आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
साथ ही कहा कि फोरमैन कर्मियों की प्रोन्नति का मामला फंसा हुआ है, यथाशीघ्र निष्पादन कराया जाय। वहीं पीओ ने कहा कि जो मांग परियोजना स्तर पर निष्पादित होगी, उसे जल्द पूरा कर दिया जायगा वहीं शेष मांगों को क्षेत्रीय तथा मुख्यालय में कार्यावृत करके भेज दिया जायगा। कहा कि मजदूर कंपनी के अंग हैं। मैनेजर मृत्यंजय कुमार व कार्मिक प्रबंधक सीताराम उइके सहित यूनियन के खास ढोरी अध्यक्ष उमेश सिंह, सचिव गौतम कुमार, प्रकाश कुमार, चंदन तिवारथा, ललन सिंह, दीपक बाउरी, बिरेंद्र वर्मा, आशीष कुमार, आशीष, दीपक, देवाशीष, सूरज कुमार, संत कुमार, रेवत लाल रजक, चंदन तिवारी, पंकज पांडेय, प्रमोद गौतम, रामाकांत शर्मा, श्यामपद बाउरी, बसंत कुमार, दुलाराम आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




