
सीसीएल कथारा वाशरी प्रबंधन समक्ष राकोमसं ने रखी समस्याएं
बेरमो, प्रतिनिधि।सीसीएल कथारा वाशरी के सभागृह में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संग के साथ प्रबंधन की बैठक की गई। यूनियन से सीसीएल के रीजनल सचिव वरुण कुमा
बेरमो, प्रतिनिधि। सीसीएल कथारा वाशरी के सभागृह में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संग के साथ प्रबंधन की बैठक की गई। यूनियन से सीसीएल के रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि मजदूर पूरी मेहनत एवं लगन से काम करते हैं लेकिन उनकी छोटी-छोटी समस्याओं को प्रबंधन अनदेखा कर रहा है। सुरक्षा कर्मियों को पेट्रोलिंग के लिए गाड़ी नहीं देना, पीट ऑफिस में तीनों पाली में एंबुलेंस या इमरजेंसी वाहन उपलब्ध नहीं होना, कार्यस्थल पर पीने का पानी की समुचित व्यवस्था एवं शौचालय की व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं होना प्रबंधन की कार्यप्रणाली को दर्शाता है। सुरक्षा प्रभारी उमेश्वर प्रसाद ने अधिकारी विक्रम कुमार द्वारा सुरक्षा कर्मियों को अपमानित करने का मुद्दा उठाया।
यूनियन के शाखा सचिव इस्लाम अंसारी ने पदोन्नति मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की। परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारियों के द्वारा किसी के साथ दुर्व्यवहार करना गलत बात है। साथ ही यूनियन की तरफ से जो भी समस्याएं बताई गई है उसका जल्द से जल्द समाधान कर लूंगा। प्रबंधन की ओर से कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल तथा यूनियन की ओर से बरुण शाखा अध्यक्ष अमीर हुसैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वकील अंसारी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा, उमेश्वर प्रसाद, रंजीत मंडल, मोहम्मद इम्तियाज, रविंद्र पांडेय, चमन महतो, गणेश प्रसाद, मनोज टुडू, किशोर कुमार, अरशद हुसैन आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




