झाकोमयू ने सीसीएल कथारा प्रबंधन समक्ष रखी मांग

Apr 08, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक में नए महाप्रबंधक एकेबी सिंह का स्वागत किया गया। बैठक में मजदूरों की समस्याओं जैसे माइंस हॉल रोड, क्वार्टरों की स्थिति, कॉलोनी की सफाई और नियमित प्रमोशन पर चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

झाकोमयू ने सीसीएल कथारा प्रबंधन समक्ष रखी मांग

कथारा। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद के नेतृत्व में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में परिचयात्मक बैठक नए महाप्रबंधक एकेबी सिंह के साथ की गई। सर्वप्रथम महाप्रबंधक को सम्मानित किया गया। मजदूरों से संबंधित ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। माइंस हॉल रोड की जर्जर स्थिति, क्वार्टरों की जर्जर स्थिति, कॉलोनी की साफ सफाई व मजदूरों का नियमित प्रमोशन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने गंभीरतापूर्वक सभी मामलों को सुनते हुए जल्द से जल्द निदान करने का आश्वासन दिया। जोनल संगठन सचिव शंकर पासवान, बोकारो एवं करगली क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव पंकज महतो, गुलाम मोइनुद्दीन, मुमताज आलम, मोहम्मद नसीम, हेमू यादव, शमशेर आलम, मोहम्मद अयूब, संजय कुमार, मेघलाल महतो, नागेश्वर महतो, नितेश कुमार, सुरेश कुमार, मोहम्मद आफाक, अनमोल मुर्मू, आकाश बेसरा, मोहम्मद शागिर, सरोदा मांझी, पुरुषोत्तम महतो, प्रभु मुंडा, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद शयुब, मोहम्मद इस्लाम, अमजद अली आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।