Bokaro News: कथारा में पोल से गिरकर मिस्त्री घायल

हिन्दुस्तान, बोकारो
share

Bokaro News: सीसीएल के कथारा प्रक्षेत्र स्थित जारंगडीह परियोजना में तकनीकी खराबी के कारण शनिवार रात बिजली गुल रही, जिससे कोयला उत्पादन, उत्पादकता और संप्रेषण ठप हो गया। खराबी ठीक करने के दौरान कथारा बस्ती के पास पोल पर काम कर रहे बिजली मिस्त्री सुंदर मंडल नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चास के केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Bokaro News: कथारा में पोल से गिरकर मिस्त्री घायल

Bokaro News: सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह परियोजना में तकनीकी खराबी के कारण शनिवार रात भर बिजली गुल रही। इससे परियोजना में कोयला उत्पादन, उत्पादकता और संप्रेषण पूरी तरह ठप रहा। अंधेरे के कारण परियोजना क्षेत्र में अलग माहौल बना रहा। इसी दौरान कथारा बस्ती समीप बिजली की खराबी को दुरुस्त करने के लिए पोल पर चढ़कर काम कर रहा बिजली मिस्त्री सुंदर मंडल नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है और पैर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उसे केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज बाद चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: कथारा में पोल से गिरकर मिस्त्री घायल