
बेहतर कार्य करनेवाले कर्मियों को किया गया सम्मानित
भंडारीदह में सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के एसडीओसीएम में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कार दिए गए। शिफ्ट रीले सी के गोपाल महतो ने 65 ट्रीप कोयला एवं ओबी का निस्तारण किया। राम कुंवर ने 69 ट्रीप का निस्तारण किया। कई अधिकारी भी समारोह में उपस्थित थे।
भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अन्तर्गत एसडीओसीएम में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर बेहतर कार्य करने वाले दो शिफ्ट के कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनके काम की प्रशंसा की गई। पीओ शैलेश प्रसाद ने इन कर्मियो को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार दिये। पुरस्कार पाने वाले कर्मियो में शिफ्ट रीले सी के हॉलपेक आपरेटर गोपाल महतो जो एक सप्ताह में 65 ट्रीप कोयला एवं ओबी का निस्तारण किये। शॉवेल आपरेटर घंसिया राम, हेल्पर निरंजन एवं शिफ्ट के ओवरमैन वीएन दास एवं डोजर आपरेटर धनेश्वर सिंह को भी सम्मानित किया। वहीं शिफ्ट रीले ए में पिछले एक सप्ताह में बेहतर उत्पादन करने वाले कर्मियो में हॉलपेक आपरेटर राम कुंवर ने 69 ट्रीप कोयला एवं ओबी का निस्तारण किया, जबकि शॉवेल आपरेटर मो तनवीर, हेल्पर भागीरथ महतो, ओवरमैन जितेंद्र यादव एवं डोजर आपरेटर करमचंद नायक को पुरस्कृत किए गया।
खान प्रबन्धक राजीव कुमार, प्रोजेक्ट अभियंता उत्खनन कुमार अमित, वरीय प्रबंधक एचआर मो तौकीर आलम, वरीय प्रबंधक उपेंद्र कुमार, वरीय प्रबंधक आरके रवि, वरीय प्रबंधक प्रकाश कुमार दास, बिनोद बिहारी चौधरी सहित कई अधिकारी व कर्मी शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




