अस्पताल में सत्तू व ठंडा पानी की व्यवस्था

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

फुसरो। सीसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल ढोरी ने गर्मी के मद्देनजर अस्पताल आने वाले सभी मरीजों के लिए सत्तू और ठंडे पानी की व्यवस्था की है। इस पहल की सभी ने सराहना की है। सीएमओ संजय कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने इस व्यवस्था को जून तक जारी रखने की बात कही।

अस्पताल में सत्तू व ठंडा पानी की व्यवस्था

फुसरो। सीसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल ढोरी में गर्मी को देखते हुए अस्पताल आने वाले सभी सभी के लिए सीसीएल के द्वारा सत्तू और ठंडे पानी की व्यवस्था है। इस कार्य के लिए सभी ने सीसीएल की सराहना किया। कहा भरी गर्मी में लोग मजबूरी में हॉस्पिटल आते हैं और सीसीएल के द्वारा सत्तू और ठंडे पानी पीकर मन को बड़ी शांति पहुंची। यह व्यवस्था पूरे जून तक किया जाएगा। सीएमओ संजय कुमार सिंह, डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ पुनीत गुप्ता, डॉ रोहित शर्मा, डॉ डॉन, कार्मिक प्रबंधक सीताराम यूइके, सुरक्षा प्रभारी उमाशंकर महतो, विशाल कुमार, विश्वजीत सिंह, इंद्रजीत मुखर्जी, ललिता किंडो, महिला सुरक्षा कर्मी डोली कुमारी, अताउल्ला आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।