बेहतर प्रदर्शन कर लौटे बीएंडके के एथलेटिक्स खिलाड़ी सम्मानित
सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने रजरप्पा क्षेत्र से लौटे एथलेटिक टीम को सम्मानित किया। 28 से 31 जनवरी तक आयोजित अन्तर क्षेत्रीय एथलेटिक मीट में बीएंडके के 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने 13 मेडल जीते, जिसमें कई स्वर्ण पदक शामिल हैं।

करगली। सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक संजय कुमार झा के द्वारा रजरप्पा क्षेत्र से लौटे एथलेटिक टीम को महाप्रबंधक कार्यालय में सम्मानित किया गया। अन्तर क्षेत्रीय एथलेटिक मीट 28 से 31 जनवरी तक रजरप्पा क्षेत्र के द्वारा आयोजन किया गया था। इसमें बीएंडके के 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और पूरे सीसीएल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल 13 मेडल भी प्राप्त किया, जिसमें पंकज कुमार महतो तीरंदाजी में स्वर्ण पदक, दिनेश कुमार यादव पोल वोल्ट में स्वर्ण, दीपक कुमार ने ऊंची कूद में स्वर्ण, सुदीप कुमार तिवारी ने चक्का फेंक में स्वर्ण, खुर्शीद हुसैन ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण, संतोष ने 300 मीटर साइकिल दौड़ में तृतीय स्थान, पुनीत कुमार यादव ने 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान, शीला कुमारी ने 1500 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान, कुमारी मीना मुंडा ने 50 मीटर घड़ा दौड़ में तृतीय स्थान, अविनाश हेंब्रम ने 4 गुने 400 मीटर में तृतीय स्थान, पुनीत यादव ने 4 गुने 400 मीटर में तृतीय स्थान, अमित कुमार टुडू ने 4 गुने 400 मीटर में तृतीय स्थान, खुर्शीद हुसैन ने 4 गुने 400 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा संजीत कुमार, सनीप टुडू, महेश रजक, किशुन गिरी, कुणाल कुमार, रंजीत सिंह, आकाश कुमार, मनोरमा देवी, मंजू कुमारी, मिस चांदनी, मुन्नी कुमारी व कजली देवी ने इस पर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
टीम के मैनेजर इंतेशार अहमद और रणधीर प्रसाद टीम कोच के रूप में हिस्सा लिए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


