Bokaro News: चलकरी में सोलर प्लांट के लिए भूमि घेराबंदी शुरू
Bokaro News: सीसीएल बीएंडके एरिया ने चलकरी दक्षिणी के सोनाडीह टोला में 8.5 मेगावाट सोलर प्लांट की स्थापना के लिए घेराबंदी कार्य शुरू किया है। पहले ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था, लेकिन अब कुछ स्थानीय रैयतों ने भूमि पर काम करने की अनुमति दी है। कंपनी ने बिजली-पानी की उपलब्धता के लिए एक करार किया है।

Bokaro News: अंगवाली, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके एरिया द्वारा पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी अंतर्गत सोनाडीह टोला के निकट अपनी पूर्व अधिग्रहित भूमि पर प्रस्तावित 8.5 मेगावाट क्षमता वाली सोलर प्लांट स्थापित किए जाने को लेकर घेराबंदी कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य अधिग्रहित फेज-डी में कराई जा रही है। एपीएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कार्य हो रहा है। इस संबंध में ग्रामीण रैयतों द्वारा पूर्व में काफी विरोध हुआ था। कई ग्रामीणों से इस बारे पूछताछ किया तो पता चला कि उत्तरी के एक रैयत परिवार ने कंपनी को अपनी अधिग्रहित भूमि में कार्य करने को कहा है। यह भी पता चला कि सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में प्रबंधन, रैयतों व अनुमंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में बिजली-पानी की उपलब्धता संबंधी लिखित करार किया गया है।
उसे लेकर गांव में बिजली खंभे गिराकर गड्ढे भी खोदे जा रहे हैं। एपीएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से धनंजय सिंह ने बताया कि भूमि की घेराबंदी कार्य तेज गति से जारी है।


