डीपीएस बोकारो के ऑन-स्क्रीन मॉक इवेल्यूएशन में शामिल हुए शिक्षक
डीपीएस बोकारो के ऑन-स्क्रीन मॉक इवेल्यूएशन में शामिल हुए शिक्षकडीपीएस बोकारो के ऑन-स्क्रीन मॉक इवेल्यूएशन में शामिल हुए शिक्षकडीपीएस बोकारो के ऑन-स्क्

सीबीएसई के निर्देशानुसार डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली सुचारू बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को आयोजित ऑन-स्क्रीन मार्किंग की राष्ट्रव्यापी सघन मॉक इवैल्यूएशन में डीपीएस बोकारो के शिक्षक भी शामिल हुए। कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों ने इस विशेष अभ्यास सत्र में अपने स्कूल से ही लॉग-इन कर स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं का ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन किया और अंक भी दिए। विद्यालय के कंप्यूटर लैब में दर्जनों शिक्षक इस व्यापक अभ्यास का हिस्सा बने। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने पूरे अभ्यास सत्र का नेतृत्व किया व इस प्रणाली की बारीकियों से अवगत भी कराया।उन्होंने
बताया सीबीएसई ने 2026 की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली शुरू की है, जिसमें उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके कंप्यूटर स्क्रीन पर डिजिटल रूप से जांचा जाएगा। यह नई तकनीक पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध सटीक मूल्यांकन में काफी कारगर है। इससे अंकों की गिनती में होने वाली गलतियां कम हो जाएंगी। साथ ही, समय पर परिणाम भी घोषित किए जा सकेंगे। वास्तविक मूल्यांकन शुरू होने से पूर्व यह मॉक इवैल्यूएशन शिक्षकों के लिए काफी सहायक साबित होगा। सीबीएसई डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को पूरी तरह सुचारू बनाने की दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है और यह मॉक अभ्यास इसी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



