सीबीएसई 12 वीं साइंस संकाय में लड़को ने इस बार लड़कियों से मारी बाजी
सीबीएसई 12 वीं साइंस संकाय में लड़को ने इस बार लड़कियों से मारी बाजीसीबीएसई 12 वीं साइंस संकाय में लड़को ने इस बार लड़कियों से मारी बाजीसीबीएसई 12 वीं

सीबीएसई की ओर से 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को दोपहर में घोषित किया गया। इसके बाद अपनी रिजल्ट प्रकाशित होते ही सीबीएसई स्कूल के छात्र-छात्राएं मोबाईल पर अपना रिजल्ट देखने लगे। सीबीएसई बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र -छात्राओ में उत्साह का माहौल बना रहा। सफल होने पर छात्र-छात्राओं ने एक दुसरे को बधाई देते नजर भी आए। जिसमें इस बार सीबीएसई 12 वीं साइंस संकाय में लड़को ने बेहतर परिणाम देकर लड़कियों से बाजी मार ली है।
परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थी
जबकि सीबीएसई की ओर से 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से शुरु हुई थी। सीबीएसई 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर बोकारो जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीबीएसई कोर्डिनेटर सह डीपीएस स्कूल के प्राचार्य ए एस गंगवार ने बताया कि 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 5 हजार 240 परीक्षार्थी शामिल हुए। 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
जिला टॉपर
साइंस संकाय में डीपीएस बोकारो के आदित्य व होली क्रास स्कूल के शागुन 99.2 % के साथ संयुक्त जिला टॉपर बने। जबकि कामर्स संकाय की परीक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों से बाजी मार ली है। जिसमें डीपीएस बोकारो की प्रिया कामर्स संकाय में 99.4 % के साथ जिला टॉपर बनने में सफलता हासिल की है। इसी प्रकार से आर्टस संकाय में भी लड़को ने बेहतर अंक हासिल कर लड़कियों पर भारी पड़ा है। जिसमें होली क्रास स्कूल बालीडीह के छात्र अमृत राज ने कामर्स संकाय में सर्वाधिक 99.6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने में सफलता हासिल की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


