ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोCBSE 12th result 2020 : डीएवी ढोरी के हैदर को साइंस में 98.2 फीसदी अंक मिले

CBSE 12th result 2020 : डीएवी ढोरी के हैदर को साइंस में 98.2 फीसदी अंक मिले

डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के शत-प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। प्राचार्य एस कुमार अनुसार स्कूल के 118 विद्यार्थी विज्ञान संकाय एवं 85 विद्यार्थी वाणिज्य संकाय की परीक्षा में शामिल हुए...

CBSE 12th result 2020 : डीएवी ढोरी के हैदर को साइंस में 98.2 फीसदी अंक मिले
फुसरो प्रतिनिधिTue, 14 Jul 2020 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के शत-प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। प्राचार्य एस कुमार अनुसार स्कूल के 118 विद्यार्थी विज्ञान संकाय एवं 85 विद्यार्थी वाणिज्य संकाय की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। 

कहा कि विज्ञान संकाय में मो. हैदर जमा ने 98.20 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल स्तर पर प्रथम और जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि आकृति कुमारी, अनिकेत कुमार सिंह, कुशाग्र कुमार सिंह व अभिषेक कुमार गुप्ता ने 96.40 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल स्तर पर संयुक्त रूप से द्वितीय एवं सुदंरम विशाल ने 96.20 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल स्तर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय के 36 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें