जीजीपीएस चास में छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Apr 13, 2026 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चित्र परिचय:03: प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक्टिविटी करते शिक्षक व प्राचार्य।जीजीपीएस चास में छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जीजीपीएस चास में छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जीजीपीएस चास में छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य व कल्याण विषय पर मंगलवार को एक दिवसीय केपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समझने व उनके समाधान के लिए प्रभावी रणनीतियां विकसित करने के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रार्थना के साथ दीप प्रज्वलन व स्वागत भाषण के साथ हुई। विद्यालय की प्राचार्य सुमन नांगिया ने उपस्थित मुख्य संसाधन व्यक्तियों, प्रशिक्षकों व शिक्षकों का स्वागत करते हुए किया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन में डॉ. मनीषा तिवारी व चंदा कुमारी उपस्थित रहीं। दोनों विशेषज्ञों ने अपने अनुभव व ज्ञान के माध्यम से शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों से अवगत कराया।

उन्होंने अपने सत्र में छात्रों में बढ़ते तनाव, चिंता एवं अवसाद के कारणों पर विस्तार से चर्चा की व इनके प्रभावी प्रबंधन के उपाय बताए। चंदा कुमारी ने कक्षा में सकारात्मक वातावरण निर्माण,भावनात्मक समर्थन व संवाद की भूमिका पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चा व केस स्टडी के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।