Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsCandle March in Bokaro Demands Justice for Dalits and Action Against Discrimination
सीजेआई पर जुता फेंकनेवाले को करें अविलंब गिरफ्तार-एमके अभिमन्यू

सीजेआई पर जुता फेंकनेवाले को करें अविलंब गिरफ्तार-एमके अभिमन्यू

संक्षेप:

सीजेआई पर जुता फेंकनेवाले को करें अविलंब गिरफ्तार-एमके अभिमन्यूसीजेआई पर जुता फेंकनेवाले को करें अविलंब गिरफ्तार-एमके अभिमन्यूसीजेआई पर जुता फेंकनेवाल

Thu, 16 Oct 2025 12:52 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो में अंबेडकर प्रतिमा के समीप बोकारो परिवार की ओर से कैंडिल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च की अध्यक्षता सेल एससी एसटी इम्पलाईज फेडरेशन बोकारो यूनिट के अध्यक्ष एमके अभिमन्यु ने किया। कैंडल मार्च के दौरान सिटी सेंटर गाड़ी पार्किंग एरिया में नुक्कड़ सभा किया गया। श्री अभिमन्यू ने कहा मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई पर जूता फेंकने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दिया जाए। आइपीएस वाई पूरण कुमार को जाति सूचक शब्द कह कर व जातीय भेदभाव कर आत्महत्या के लिए उसकाने वाले सभी अधिकारियों को निलंबित करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले एडवोकेट अनिल मिश्रा को गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसे व्यक्ति जो महापुरुषों के ऊपर टिप्पणी करते हैं उन पर कड़ी नजर रखी जाए। चास नगर निगम के पूर्व मेयर भोलू पासवान ने कहा कि सम्मान हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। और यह हमसे कोई छीन नहीं सकता है। कैंडल मार्च में बोकारो के विभिन्न संगठन के लोग भाग लिए दलित संघर्ष मोर्चा,आल इण्डिया एससी-एसटी एण्ड ओबीसी कोर्डिनेशन काउंसिल बोकारो , अर्जक संघ, बसपा,भीम आर्मी, अखिल भारतीय संत गाडगे संस्थान, बाबा साहब प्रतिमा निर्माण समिति भीष्म। बैठा घनश्याम चौधरी, देवानंद राम, डी डी राम, मनोज पासवान, सरोज कुमार, अजय कुमार, ललन आनंदकर, अनिल कुमार, बाबला राम, प्रदीप रजक, राजकुमार, वीरेंद्र कुमार, रविंद्र महली, जगदीश छुरा संतोष कुमार इंदल पासवान, महेश पासवान युगल चौधरी राजेश चौधरी सुनील कुमार, बसंत कुमार सुनील कुमार रैना आदि शामिल रहे।