होली बाद गरगा नदी जमीन में अतिक्रमण पर अंचल की चलेगा बुलडोजर

Mar 02, 2026 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

होली बाद गरगा नदी जमीन में अतिक्रमण पर अंचल की चलेगा बुलडोजर होली बाद गरगा नदी जमीन में अतिक्रमण पर अंचल की चलेगा बुलडोजर होली बाद गरगा नदी जमीन में अ

होली बाद गरगा नदी जमीन में अतिक्रमण पर अंचल की चलेगा बुलडोजर

चास प्रतिनिधि। गरगा नदी से अतिक्रमण हटाने के मामलें को लेकर अंचल की ओर से होली के बाद सख्ती के साथ अभियान शुरू होगी। निगम चुनाव के दौरान लगे आचारसंहिता व चुनाव कार्य में सीओ सहित अंचल कर्मियों के होने से अभियान एक माह तक स्थगित रहा। लेकिन अब मामलें पर अंचलाधिकारी की ओर से सख्ती के साथ अभियान शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इसमें राजस्व निरीक्षक, दो राजस्व उप निरीक्षक जिसमें आनंद भारती, अकोश मिश्रा सहित अंचल के दो आमीन शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्का-3 से हल्का-7 तक नदी जमीन में अतिक्रमण है। अंचल कार्रवाई को लेकर भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर दस से अधिक लोगों को पूर्व में कई बार नोटिस दिया गया है। वैसे अतिक्रमणकारियों पर अब अंचल टीम की ओर से सख्ती के साथ कार्रवाई होगी। चेकपोस्ट से सटे नदी क्षेत्र में सख्ती से चलेगा अभियान: चिराचास पांडे पुल, चेकपोस्ट, भोजपुर कॉलोनी, कैलाश नगर, सुभाष नगर, गौश नगर और भर्रा जैसे क्षेत्रों में नदी के किनारे अवैध कब्जों की मापी एक बार फिर से अंचल टीम की ओर से शुरू कर दी गई है। इस बाबत अभियान में शामिल हल्का-3 के राजस्व उप निरीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा कि गरगा नदी के विभिन्न भाग में अतिक्रमण के कारण नदी क्षेत्र जोरिया में बदल गया है। इसके अलावे चेकपोस्ट से सटे नदी में भारी संख्या में आवास सहित विभिन्न मकान, दुकान, होटल आदि बन गया है। इस बाबत सीओ सेवा राम साहू ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर स्वंय से अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। अब अभियान के दौरान सरकारी मशीनरी से अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे। स्थानीय की ओर से गरगा नदी को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर लगातार अभियान चलता रहा है। लोक विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता ने कहा कि नदी जमीन में अतिक्रमण के कारण गरगा नदी का अस्तित्व खतरे में है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।