पिछरी में फिलिप कार्ट ऑनलाइन स्टोर में चोरी
Jan 10, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
फुसरो के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी में फिलिप कार्ट ऑनलाइन स्टोर में चोरी की घटना हुई। चोरों ने शटर का लॉक तोड़कर लगभग तीन लाख नकद और अन्य सामान चुराए। कुल मिलाकर चोरी की राशि पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फुसरो। चोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। फुसरो-जैनामोड़ मेन रोड किनारे पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी में फिलिप कार्ट ऑनलाइन स्टोर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। शटर का लॉक तोड़ कर चोर घुसे व चोरी कर निकलते बने। बताया जाता है कि करीब तीन लाख नकदी व शेष सामान की चोरी की गई। कुल मिलाकर पांच लाख की चोरी की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। फिर पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। पुलिस ने कहा कि मामले का उद्भेदन करने का काम किया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


