बुंडू मुखिया के प्रयास से केवट टोला के लोगों में आई जागरूकता

Feb 02, 2026 05:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

पेटरवार फोटो 02 केवट टोला का जायजा लेती मुखिया निहारिका व अन्यबुंडू मुखिया के प्रयास से केवट टोला के लोगों में आई जागरूकताबुंडू मुखिया के प्रयास से के

बुंडू मुखिया के प्रयास से केवट टोला के लोगों में आई जागरूकता

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति की पहल से बुंडू का केवट टोला आज स्वच्छता की ओर आगे बढ़ रहा है। बुंडू मुखिया ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत केवट टोला और तेली टोला के बीच एक प्रतियोगिता रखी थी, प्रतियोगिता का विषय था कि जो टोला ज्यादा साफ सफाई रखेगा उसे 8 मार्च 2026 को महिला दिवस के दिन पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। बस क्या था उक्त दोनों टोला के लोगों ने अपने-अपने टोले को गंदगी मुक्त कर दिया। गौरतलब है कि बुंडू पंचायत के केवट टोला में लगातार कई सालों से पानी का बहाव सड़क पर होते रहता था, जिससे सालों भर लोगों को गंदगी के बीच जीवन- बसर करना पड़ रहा था।

आज केवट टोला के नई पीढ़ी के लड़कों एवं महिलाओं का प्रयास और संकल्प ने केवट टोला की दिशा और दशा ही बदल कर रख दिया। केवट टोला की गलियों में बहते गंदा पानी आज 8 दिनों से पानी का बहाव बंद है और काफी सुंदर सूखा हुआ नजर आया। युवाओं और महिलाओं की जितनी तारीफ की जाए कम होगी। बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने कहा कि आगामी 8 मार्च 2026 को महिला दिवस के दिन युवाओं और महिलाओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।