ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोराजीव गांधी के सपनों का भारत बनाना होगा

राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाना होगा

बोकारो। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की  31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष...

राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाना होगा
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोSat, 21 May 2022 02:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की  31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को जो दिया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में देश मजबूत और सशक्त बना है। सामाजिक समरसता भी इसी सरकार के शासनकाल में कायम थी। जिसे मोदी सरकार धीरे-धीरे समाप्त कर रही है। ऐसी स्थिति में राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए कांग्रेसियों को एकजुट होने की जरूरत है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें