
ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में दिया हड़ताल नोटिस
श्रम कानूनों को 4 श्रम कोडों के माध्यम से की जा रही छीनने की साजिश : रामाश्रय सिंहट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन
ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बीएसएल मेन गेट पास सेक्शन पर सोमवार को सभा आयोजित कर सेल, बोकारो प्रबंधन को 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में हड़ताल नोटिस दिया गया। सभा की अध्यक्षता आई डी प्रसाद ने की। सभा में एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार अपने कॉरपोरेट आकाओं को दी गई चुनाव पूर्व मोदी गारंटी यानि व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, राहत, रियायतें, छूट और प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। 29 मौजूदा श्रम कानूनों को निरस्त करते हुए उन्हें चार श्रम संहिताओं में शामिल करना है।
मजदूर वर्ग के लंबे संघर्षों के माध्यम से हासिल किए गए इन श्रम कानूनों को 4 श्रम कोडों के माध्यम से छीनने की साजिश की जा रही है। सीटू के संयुक्त महामंत्री के एन सिंह ने कहा श्रमिकों के एक बड़े वर्ग को लेबर कोड से बाहर रखा गया है। कोड के कार्यान्वयन के लिए श्रमिकों के न्यूनतम संख्या की सीमा को इस स्तर तक बढ़ा दिया गया है कि नियोक्ता आसानी से सुरक्षा अधिकारी, कल्याण अधिकारी, कैंटीन, विश्राम कक्ष या भोजन कक्ष, एम्बुलेंस आदि दायित्वों से बच सकते हैं। एआईयूटीयूसी के महामंत्री मोहन चौधरी ने कहा श्रम विभाग द्वारा कार्यस्थल निरीक्षण के प्रावधान समाप्त कर दिए जाएंगे, जिससे कानूनों के खुलेआम उल्लंघन का रास्ता खुल जाएगा। काम के घंटे, ओवरटाइम, साप्ताहिक विश्राम दिवस आदि से संबंधित पूरा मामला संबंधित राज्य सरकारों के अधीन कर दिया गया है।सभा को एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह, सीटू के संयुक्त महामंत्री के एन सिंह,आर के गोरांई ,एआईयूटीयूसी के महामंत्री मोहन चौधरी,एक्टू के महामंत्री देवदीप सिंह दिवाकर,किम्स एचएमएस के शशि भूषण, बोकारो कर्मचारी पंचायत के महामंत्री आर के वर्मा ने संबोधित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




