रिकॉर्ड उत्पादन पर कर्मियों को लड्डु की जगह उपहार दे बीएसएल प्रबंधन
बोकारो प्रतिनिधि।रिकॉर्ड उत्पादन पर कर्मियों को लड्डु की जगह उपहार दे बीएसएल प्रबंधन रिकॉर्ड उत्पादन पर कर्मियों को लड्डु की जगह उपहार दे बीएसएल प्रब

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने बीएसएल के निदेशक प्रभारी को पत्र लिखकर रिकॉर्ड उत्पादन करने वाले विभागो व सहयोगी विभागो के कार्मिकों को गैर वित्तिय प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आकर्षक उपहार देने का मांग किया है। बोकारो इस्पात संयंत्र के मेहनतकश कर्मचारियों ने अपने मेहनत, जोश का परिचय फिर से रिकॉर्ड उत्पादन के रुप में दिया है । जिसका उदाहरण जनवरी 2026 में बीएसएल के विभिन्न विभागों में किया गया रिकॉर्ड उत्पादन है। जनवरी में 403 मिट्रिक टन सेलेबल स्टील डिस्पैच का नया रिकॉर्ड भी बनाया गया, जो मार्च’07 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 399.4 मिट्रिक टन से अधिक है। सीएसजीएच प्लांट में उत्पादन व डिस्पैच के क्षेत्र में भी नए मासिक रिकॉर्ड बनाए गए।
इसके अलावा, जनवरी माह में ग्रेन्युलेटेड स्लैग के 32 रेक का डिस्पैच किया गया, जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ आँकड़ा दिसंबर’25 में 26 रेक था। एक तरफ सेल कारपोरेट तथा बीएसएल प्रबंधन द्वारा वर्ष 2007 के इंसेंटीव फॉर्मुले के आधार पर इंसेंटीव के रुप में बहुत मामुली राशी का भुगतान किया जा रहा है तो दूसरी तरफ कई गुणा लेबर प्रोडक्टिविटि तथा उत्पादन बढ़ने के बावजुद कर्मचारियों के मेहनत के रुप में न तो कोई प्रोत्साहन राशी दिया जा रहा है व न ही नॉन मोटिवेशनल फाईनेंसियल स्कीम के तहत पुरस्कार ही दिया जा रहा है। केवल कुछ विभाग प्रमुखो व निदेशक प्रभारी द्वारा लड्डु या अन्य मिठाई वितरित किया जा रहा है। यूनियन द्वारा गैर वित्तिय प्रोत्साहन योजना में मांगे गए उपहारो की सूची में सलेम इस्पात संयंत्र का कोई बर्तन उत्पाद,ट्रॉली बैग ड्यूटी आने जाने के लिए बैकपैक याअन्य कोई विकल्प जो विभागिय कमेटी ने चयनित किया हो।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



