बीएसएल का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर एमकेएम स्टेडियम में शुरू
बीएसएल का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर एमकेएम स्टेडियम में शुरूबीएसएल का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर एमकेएम स्टेडियम में शुरूअबीएसएल का ग्रीष्मकालीन

बीएसएल का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हो गया। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में कुल 12 खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें 12 खेल में एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, बास्केटवॉल, क्रिकेट, फुटवॉल, हैन्डवॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीवॉल, शतरंज व तीरंदाजी का आयोजन 15 मई से 02 जून तक योग्य प्रशिक्षक व सहयोगियों के मार्गदर्शन में विभिन्न खेल मैदानों पर किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए खेल विभाग के सहायक प्रबंधक दीपक कुमार भगत ने बताया कि क्रिकेट खेल में केवल लड़कों के लिए उम्र सीमा 12 से 15 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। जबकि अन्य सभी खेलों में 8 (आठ) वर्ष से 15 (पंद्रह) वर्ष उम्र समूह के लडके व लडकियों इस शिविर में भाग लेने के पात्र होंगे।
विभिन्न खेल व प्रशिक्षण स्थल में फुटबॉल व एथलेटिक्स व तीरंदाजी , हैंडबॉल का प्रशिक्षण मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में होगा। जबकि क्रिकेट का प्रशिक्षण बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में , बैडमिन्टन, शतंरज, वालीबॉल का प्रशिक्षण सेक्टर 4 स्थित स्पोर्टस कपंलेक्स में होगा। बास्केटबॉल सेक्टर 3 स्थित स्टील क्लब में, कबड्डी सेक्टर 8 क्लब मैदान में, खो-खो सेक्टर 12 सी खेल मैदान में, हॉकी का प्रशिक्षण बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


