ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खेल की बारीकियों से अवगत हो रहे बच्चे
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खेल की बारीकियों से अवगत हो रहे बच्चेग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खेल की बारीकियों से अवगत हो रहे बच्चेग

बीएसएल खेल विभाग की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे प्रशिक्षण शिविरों में शामिल हो रहे हैं। खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण सत्र में फुटबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिन्टन व वॉलीबॉल खेलों में कुल 305 बच्चों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रशिक्षण में 65 प्रतिभागी शामिल हुए। क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रशिक्षण शिविरों में सर्वाधिक 104 खिलाड़ियों ने भागीदारी दर्ज कराई। इसी प्रकार हैंडबॉल प्रशिक्षण में 36, बास्केटबॉल में 52, हॉकी में 22 व वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में 26 बच्चों ने हिस्सा लिया।
बास्केटबॉल का प्रशिक्षण स्टील क्लब सेक्टर-3 में, जबकि वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-4 में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविरों में बच्चों को खेल की तकनीक व फिटनेस के साथ अनुशासन व टीम भावना के बारे में जानकारी दी जा रही है। । बीएसएल के खेल व नागरिक सुविधाएं विभाग के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर 2 जून तक आयोजित किया जाएगा। --
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


