
होली क्रॉस स्कूल ने बिरहोर लायन को किया पराजित
बोकारो में बीएसएल खेल विभाग ने सेल बोकारो ब्लू कब्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें आठ स्कूलों ने भाग लिया। अंडर 10 में होली क्रास ने बिरहोर लायन को हराया, जबकि डीपीएस बोकारो ने एमजीएम को 5-0...
बोकारो। बीएसएल खेल विभाग की ओर से सेल बोकारो ब्लू कब्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को ट्रेनिंग हॉस्टल मैदान में किया गया। जिसमें जिले के कुल आठ स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं l दूसरे रविवार को आयोजित अंडर 10 आयु वर्ग के पहले मैच में होली क्रास स्कूल ने बिरहोर लायन को 3 के मुकाबले 4 गोल से पराजित किया l दूसरे मैच में डीपीएस बोकारो ने एमजीएम टीम को शून्य के मुकाबले 5 गोल से पराजित किया। तीसरे मैच में बिरहोर लायन ने डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल को 1 से पराजित किया। बिरहोर टाइगर ने एमजीएम बी टीम को तीन गोल से पराजित किया।

डीपीएस बोकारो व बिरहोर लायन के बीच खेला गया मैच 4-4 गोल से ड्रा रहा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल व केएमएफसी ग्रसरूट की टीम का मैच भी ड्रा रहा। अंडर 12 आयु वर्ग के मैच में संतजेवियर्स की टीम ने होली क्रास स्कूल को एक के मुकाबले चार गोल से हराया। दूसरे मैच में कोल्हान स्र्पोटिंग ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्कूल को दो गोल से पराजित किया। डीपीएस बोकारो ने एमजीएम स्कूल एकेडमी को शून्य के मुकाबले सात गोल से पराजित किया। संत जेवियर्स स्कूल ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्कूल को 6 गोल से पराजित किया। डीपीएस बोकारो ने होली क्रास स्कूल को 3 के मुकाबले 4 गोल से हराया। संत जेवियर्स स्कूल ने एमजीएम स्कूल को शून्य के मुकाबले 6 गोल से पराजित किया। डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल बनाम केएमएफसी ग्रासरूट की टीम के बीच खेला गया मैच ड्रा रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




