बीएसएल में एक नए सफ़र की शुरुआत कार्यक्रम

Feb 09, 2026 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चित्र परिचय:09: कार्यक्रम में जानकारी देते बीएसएल अधिकारी।बीएसएल में एक नए सफ़र की शुरुआत कार्यक्रम बीएसएल में एक नए सफ़र की शुरुआत कार्यक्रम

बीएसएल में एक नए सफ़र की शुरुआत कार्यक्रम

बीएसएल से फरवरी’2026 में सेवानिवृत होने वाले कुल 56 कार्मिकों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं को लेकर एक नए सफ़र की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में वरीय प्रबंधक कल्पना ने सभी आगंतुकों व सेवानिवृत होने वाले कर्मियों का स्वागत किया व कार्यक्रम के विभिन्न चरणों व इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वित्त व लेखा विभाग से विनीता ने सेवानिवृत्ति के उपरांत प्राप्त होने वाली विभिन्न निधियों व वित्तीय लाभों के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड चास शाखा की ओर से क्लस्टर मैनेजर प्रांजल कुमार व शाखा प्रबंधक महेश्वर साहू ने अपनी टीम के साथ कर्मियों को वित्तीय जागरूकता, निवेश के विकल्पों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध बैंकिंग योजनाओं के बारे में सुझाव दिए।

बीजीएच की चिकित्सा अधिकारी डॉ. जया लक्ष्मी ने सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए उपयोगी टिप्स साझा किए। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग गुरु के बी मिश्रा ने उपस्थित कर्मियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और जीवन में योग के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में अनीता झा ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।