आदिवासी क्लब पारटाड़ को हरा भरा 11 बना विजेता
आदिवासी क्लब पारटाड़ को हरा भरा 11 बना विजेताआदिवासी क्लब पारटाड़ को हरा भरा 11 बना विजेताआदिवासी क्लब पारटाड़ को हरा भरा 11 बना विजेताआदिवासी क्लब

बीएसएल सीएसआर की ओर से बोकारो स्टील ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में किया गया l प्रतियोगिता का रोमांचक फाईनल मैच आदिवासी क्लब पारटांड़ बनाम भर्रा एलेवन टीम के बीच खेला गया। जिसमें भरा 11 के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदूषण करते हुए विपक्षी टीम आदिवासी क्लब पारटाड़ को एक के मुकाबले दो गोल से पराजित कर चैंपियन बनाl जबकि फाइनल मैच का पहला गोल आदिवासी क्लब पारटाड़ के स्ट्राइकर सुशील कुमार सोरेन ने खेल के 19वें मिनट पर कर एक गोल से बढ़त दिला दी। उसके बाद तेज खेल का प्रदर्शन करते हुए भरा 11 के स्ट्राइकर साहिल साह ने 23 मिनट पर बराबरी का गोल दाग दियाl फिर भरा 11 के स्ट्राइकर कुंदन तुरी ने खेल के 45 मिनट पर दूसरा शानदार गोल कर टीम को चैंपियन बना दिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीएसएल के निर्देशक प्रभारी प्रिय रंजन ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा हैl ग्रामीण खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है। मौके पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक एच आर राजश्री बनर्जी , महाप्रबंधक एसआरके सुधांशु ,सुभाष रजक, मोहम्मद सलीम, मदन राम, मैच रेफरी निर्मल मांझी ,गंगाराम सोरेन, विनोद बोदरा, आर बी ओझा समेत अन्य शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



