बोकारो स्टील प्लांट में कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
बोकारो प्रतिनिधि।बोकारो स्टील प्लांट में कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमबोकारो स्टील प्लांट में कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए सुरक्षा जागरूकत

बीएसएल में ठेकेदारों के बीच सुरक्षा के महत्व को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कॉन्ट्रैक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट की एलिमेंट स्टीयरिंग कमेटी व कॉन्ट्रैक्टर मीट के अंतर्गत एक विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को मानव संसाधन के ज्ञानार्जन व विकास विभाग के मुख्य सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बीएसएल के सुरक्षा अभियंत्रण विभाग द्वारा किया गया। जिसमें संयंत्र के विभिन्न विभागों के लगभग 35 ठेकेदारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा व अग्निशमन सेवाएं) बीके सरतापे उपस्थित थे। इस अवसर पर महाप्रबंधक-प्रभारी (सुरक्षा) आनंद रौतेला, उप महाप्रबंधक कुमार रजनीश, एडी रामटेके व एसके दत्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कुमार रजनीश ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा से सभी को अवगत कराया। बी के सरतापे ने सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा शपथ दिलाई व कहा सुरक्षा केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि स्वयं के साथ-साथ अपने सहकर्मियों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें। एडी रामटेके ने एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कार्यस्थल पर संभावित जोखिमों की पहचान, निवारक उपाय, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग व सुरक्षित कार्य पद्धतियों जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। यह कार्यक्रम बीएसएल की ठेकेदारों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ करने व अपने हितधारकों के लिए सुरक्षित व स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




