महिलाओं के नेतृत्व वाली उद्यमिता अर्थव्यवस्था का मजबूत माध्यम : डीडीसी

Jan 23, 2026 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला उद्योग केन्द्र द्वारा आरएएमपी कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में महिलाओं को सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं और कौशल विकास के बारे में जानकारी दी गई। डीडीसी ने महिला उद्यमिता को आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

महिलाओं के नेतृत्व वाली उद्यमिता अर्थव्यवस्था का मजबूत माध्यम : डीडीसी

बोकारो, प्रतिनिधि। जिला उद्योग केन्द्र, बोकारो द्वारा महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित व सशक्त बनाने के उद्देश्य से आरएएमपी (रेसिंग एंड एसेलेरेटिंग एमएसएमई प्रोग्राम) कार्यक्रम के तहत गुरूवार को जायका हैपनिंग के सभागार में प्रोमोशन ऑफ वीमेन लीड इंटरप्रेन्योर्स विषय पर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र राजेंद्र प्रसाद व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधा, कौशल विकास, स्टार्टअप समर्थन तथा उद्योग से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। समावेशी विकास की दिशा में अहम कदम: डीडीसी ने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना आर्थिक आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आरएएमएपी कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, बाजार से जुड़ाव और उद्यम स्थापित करने से संबंधित जानकारी दिया जा रहा है। उन्होंने सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे स्वयं सहायता समूह, स्टार्ट-अप्स और महिला-उद्यमी नेटवर्क का पूरा लाभ उठाए और नई सोच के साथ व्यवसायों को आगे बढ़ाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;