Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro Workers Convention Supports Nationwide Strike on May 20 Against Anti-Labor Laws
ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने 20 मई की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में किया मजदूर कन्वेंशन

ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने 20 मई की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में किया मजदूर कन्वेंशन

संक्षेप:

बोकारो में मजदूर कन्वेंशन का आयोजन किया गया, जिसमें 20 मई की देशव्यापी हड़ताल का समर्थन किया गया। मजदूरों ने चार श्रम संहिताओं का विरोध करने और श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने का...

May 11, 2025 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो, प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सेक्टर 2 कला केन्द्र में रविवार को मजदूर कन्वेंशन का आयोजन आगामी 20 मई की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सात सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने की। संचालन आर के गोरांई ने किया। सीटू के बीडी प्रसाद ने कहा वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार अपने कॉरपोरेट आकाओं को दी गई चुनाव-पूर्व मोदी -गारंटी यानी व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, राहत, रियायतें, छूट और प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। अगला विनाशकारी कदम 29 मौजूदा श्रम कानूनों को निरस्त निरस्त करते हुए उन्हें चार श्रम संहिताओं में शामिल करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा मजदूर वर्ग के लंबे संघर्षों के माध्यम से श्रमिकों को जो कुछ भी अभी उपलब्ध है। उसे 4 श्रम कोड के माध्यम से छीनने की साजिश की जा रही है। इंटक के बीएन उपाध्याय ने कहा श्रम विभाग द्वारा कार्यस्थल निरीक्षण के प्रावधान समाप्त कर दिए जाएंगे। जिससे कानूनों के खुलेआम उल्लंघन का रास्ता खुल जाएगा। काम के घंटे, ओवरटाइम, साप्ताहिक विश्राम दिवस आदि से संबंधित पूरा मामला संबंधित राज्य सरकारों के अधीन कर दिया गया है। एक्टू के देवदीप सिंह दिवाकर ने कहा मज़दूर कन्वेंशन पर संकल्प को दोहराते हैं कि सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष में मज़दूरों और कर्मचारियों की अधिकतम भागीदार सुनिश्चित करेंगे। कन्वेंशन में चार प्रस्ताव पारित : बोकारो स्टील प्लांट में आगामी 20 मई की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लोगो ने दोहराया। मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता के खात्मे तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। सेल में लंबित वेज रिवीजन को अविलंब पूरा कर बकाया एरियर को अविलंब भुगतान करने, बोकारो स्टील प्लांट में ठेका मजदूरों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया। किम्स एचएमएस के रमेश राय, बोकारो कर्मचारी पंचायत के महामंत्री आरके वर्मा, सत्येन्द्र कुमार, आरएन सिंह, भूवनेश्वर केवट, सुभाष प्रमाणिक, बलिन्दर राम, आर शर्मा, प्राण सिंह, हरिपद महतो, सन्नी कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।