बोकारो में आज से और बढ़ेगा ठंड का प्रकाप

Dec 11, 2024 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चित्र परिचय-15-ठंड के बीच कोहरे में जाते बाईक सवार। 16-ठंड में सुबह-सुबह स्कूल जाते छात्र। बोकारो में आज से और बढ़ेगा ठंड का प्रकाप,अगले चार दिनों तक

बोकारो में आज से और बढ़ेगा ठंड का प्रकाप

बोकारो में विगत दिनों बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन भी तापमान का गिरना जारी रहा। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्यिस था, वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री से. गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गई। जबकि बुधवार से अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान घटकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जिससे ठंड में और इजाफा होगा और सर्द हवाएं भी चलेंगी। हालांकि मंगलवार को सुबह कोहरा के बाद करीब 9 बजे से धूप खिली। दिन में धूप खिलने से जहां लोगो को ठंड से कुछ राहत मिली। वहीं शाम होते ही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर कपकपाया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री तक की गिरावट होगी। उसके बाद करीब चार से पांच दिनों तक मौसम में स्थिरता बनी रहेगी। इस दौरान ठंड का असर रहेगा व सुबह में कोहरा भी छाया रहेगा। जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह और शाम होते हुए कुहासा का प्रकोप

मंगलवार की सुबह की शुरूआत धुंध के साथ हुई। धुंध व कोहरे के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर में अच्छी धूप खिली रही। दोपहर में लोगों ने धूप का लाभ उठाया व सर्दी को कम किया। जैसे ही सूरज ढलने लगा तो तापमान में भी गिरावट आने लगी। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव व हिटर का सहारा लिया। ठंड के कारण बाजार में शाम के बाद धीरे धीरे रौनक घटने लगी है।

ठंड में रखे नवजात बच्चे का ख्याल

बच्चों के चिकित्सक डॉ पीके पांडेय ने कहा ठंड में नवजात बच्चों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। हर वक्त बच्चे को ऊनी कपड़ों में लपेटकर रखते हुए उसे सिर्फ मां का ही दुध दिया जाना चाहिए। यही नहीं बड़े बच्चों को तरल पदार्थ अधिक मात्रा में दिया जाना चाहिए। बच्चे में थोड़ी सी भी बीमारी के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।