Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro Villagers Protest Against Heavy Vehicle Traffic Causing Road Damage
आक्रोशित ग्रामीणों ने प्लांट से निकल रहीं मालवाहक वाहनों को रोका

आक्रोशित ग्रामीणों ने प्लांट से निकल रहीं मालवाहक वाहनों को रोका

संक्षेप:

बोकारो में स्थानीय ग्रामीणों ने स्लेग लदे भारी वाहनों के कारण सड़क जर्जर होने पर विरोध किया। ग्रामीणों ने सुबह सड़क पर उतरकर वाहनों को रोक दिया। उनका कहना है कि इससे धूलकण फैलता है और सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

Jan 13, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के गेट नंबर पांच व एसजीपी गेट से नहर मार्ग से तुपकाडीह को जाने वाली सड़क पर नित्य दिन स्लेग लदे भारी वाहनों के आवागमन स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित है। ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को उबल पड़ा। अहले सुबह से ही ग्रामीणों ने सड़क पर उतर पर मालवाहक वाहनों से रोक दिया। ग्रामीण ने बताया कि भारी वाहनों के परिचालन के कारण यह पथ पूरी तरह जर्जर हो गया है। जगह-जगह पर सड़क बड़े बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है। ऐसे में जब स्लेग लदे वाहन मार्ग से गुज़रता है, तब पूरा गांव धूलकण से ढक जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि टांड़ बालीडीह क्षेत्र में स्थित टोल नाका में लगने वाले राजस्व से बचने के लिए एजेंसी व दलाल ग्रामीण सड़क से स्लेग की ढुलाई करवा रहे हैं। स्लेग की ढुलाई में हर दिन सैकड़ों वाहनों का उपयोग किया जाता है। स्लेग ढुलाई में लगाएं गए कई गाड़ियों का कागज़ात भी परिवहन विभाग के अहर्ताओं को भी पूरा नहीं करता है। वहीं मालवहक वाहनों पर क्षमता से अधिक स्लेग लदे होते है। इतना ही नहीं ऐसे गाड़ियों का सड़कों पर निकलने का भी कोई समय निर्धारित है। यही वजह है कि नहर पुल व तुपकाडीह बाजार में दिन में कई बार सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। इससे ग्रामीण आक्रोशित हैं।