Bokaro News: मासी मार्शल स्कूल कजरकिलो व संत लुईस स्कूल टांड़ बालीडीह सेमीफाइनल में

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: संत जेवियर्स स्कूल में बोकारो विकारिएट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन हुआ। नौ स्कूलों के 256 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य फादर अरुण मिंज ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सीनियर वर्ग में मासी मारसाल स्कूल कजरकिलो और पतकी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जूनियर वर्ग में भी मासी मार्शल स्कूल कजरकिलो ने सफलता पाई।

Bokaro News: मासी मार्शल स्कूल कजरकिलो व संत लुईस स्कूल टांड़ बालीडीह सेमीफाइनल में

Bokaro News: संत जेवियर्स स्कूल में दो दिवसीय बोकारो विकारिएट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में बोकारो जिले के नौ स्कूलों के 256 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें लोयोला स्कूल गोमिया व ललपनिया, हॉली क्रॉस स्कूल बालीडीह, संत लुईस स्कूल टांड़ बालीडीह, संत एंथनी स्कूल जारंगडीह, मासी मारसाल स्कूल पतकी व कजरकिलो तथा संत जेवियर्स हिंदी व इंग्लिश मीडियम स्कूल की जूनियर और सीनियर टीमें शामिल हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन

टूर्नामेंट का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य सह मुख्य अतिथि फादर अरुण मिंज ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इसके बाद प्राचार्य ने किक ऑफ कर जूनियर और सीनियर वर्ग के पहले मैचों का शुभारंभ किया।

सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता

सीनियर वर्ग में ग्रुप-ए से मासी मारसाल स्कूल कजरकिलो ने अपने तीनों मैच जीतकर नौ अंक हासिल किए और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी ग्रुप से मासी मारसाल स्कूल पतकी ने दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। ग्रुप-बी में संत लुईस स्कूल टांड़ बालीडीह ने अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि लोयोला स्कूल ललपनिया ने दो मैच जीतकर अंतिम चार में जगह सुनिश्चित की।

जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता

जूनियर वर्ग में ग्रुप-ए से मासी मार्शल स्कूल कजरकिलो ने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सामान्य प्रश्न

बोकारो विकारिएट फुटबॉल टूर्नामेंट कब शुरू हुआ?
बोकारो विकारिएट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ संत जेवियर्स स्कूल में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: मासी मार्शल स्कूल कजरकिलो व संत लुईस स्कूल टांड़ बालीडीह सेमीफाइनल में