अनएडेड स्कूल्स मैनेजमेंट फेडरेशन की बैठक में पारदर्शिता की रूपरेखा तैयार
बोकारो अनएडेड स्कूल्स मैनेजमेंट फेडरेशन की बैठक होटल हंस रीजेंसी में हुई। शिक्षाविदों ने वैधानिक अनुपालन, सुशासन और संस्थागत सहयोग पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी स्कूल अपनी पुस्तक सूची 15 दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसके अलावा, परिवहन आयुक्त को स्थानीय सुविधा तंत्र स्थापित करने के लिए ज्ञापन देने का प्रस्ताव पारित हुआ।

बोकारो ,प्रतिनिधि। सामूहिक शैक्षिक उत्कृष्टता की दिशा में पहल करते हुए बोकारो अनएडेड स्कूल्स मैनेजमेंट फेडरेशन की की बैठक सोमवार को होटल हंस रीजेंसी में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षाविदों व प्रशासकों ने भाग लिया और वैधानिक अनुपालन, सुशासन,आधारभूत संरचना व संस्थागत सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक का शुभारंभ जीजीपीएस बोकारो के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने स्वागत भाषण से किया। उन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाही भी प्रस्तुत की, जिसे सभा ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। सभा का नेतृत्व जीजीईएस के सचिव व संस्था के अध्यक्ष एस पी सिंह व द पेंटेकोस्टल असेंबली स्कूल के निदेशक व सचिव डॉ. डी एन प्रसाद ने किया।
अन्य सदस्यों में महेश त्रिपाठी ,अक्षत गुप्ता ,राजा गोपाल (अध्यक्ष, फादर दिनु एम डेनियल, बिपुल कुमार सिंह, सिस्टर निलिमा ग्रेस सहित संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक का एक प्रमुख निर्णय यह रहा कि सभी विद्यालय अपनी-अपनी पुस्तक सूची को कम से कम 15 दिन पूर्व अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो व अभिभावकों का विश्वास सुदृढ़ हो। साथ ही, बोकारो में स्थानीय सुविधा तंत्र स्थापित करने के लिए परिवहन आयुक्त को एक औपचारिक ज्ञापन देने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


