यातायात नियम, साइबर फ्रॉड व नशा से नुकसान के बारे बताया
बोकारो थर्मल थाना पुलिस ने बच्चों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और नशा मुक्ति के प्रति विद्यार्थियों को सचेत करना था। थाना प्रभारी ने नाबालिगों को दोपहिया वाहन न चलाने की चेतावनी दी और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए।

बोकारो थर्मल थाना पुलिस की ओर से इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग में बच्चों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और नशा मुक्ति के प्रति विद्यार्थियों को सचेत करना था।
सड़क सुरक्षा के नियम
थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने मुख्य रूप से 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत कराया। वहीं कड़े शब्दों में हिदायत दिया कि नाबालिग बच्चे किसी भी स्थिति में दोपहिया वाहन न चलाएं। स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान कोई नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा जाता है ,तो उसके अभिभावकों के विरुद्ध भारी आर्थिक दंड और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
साइबर अपराध से बचाव
साथ ही बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे अपने घर के बड़ों को भी हेलमेट और सुरक्षा मानकों के पालन के लिए प्रोत्साहित करें। वहीं बढ़ते साइबर अपराधों पर बताया कि किसी भी अनजान लिंक को न तो क्लिक करें और न ही उसे साझा करें, क्योंकि साइबर ठगों ने ठगी के कई नए तरीके इजाद कर लिए हैं।
आपात स्थिति में मदद
वहीं सुरक्षा मंत्र देते हुए कहा कि यदि कोई साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। इसके अलावा छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में तत्काल मदद के लिए 112 नंबर डायल करें और थाना को भी सूचना साझा करें। प्राचार्य मनीष आनंद द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


