बेटियां बोझ नहीं, वरदान हैं... दूसरे बेटियों के लिए प्रेरणा बनो : उपायुक्त
बेटियां बोझ नहीं, वरदान हैं... दूसरे बेटियों के लिए प्रेरणा बनों: उपायुक्तबेटियां बोझ नहीं, वरदान हैं... दूसरे बेटियों के लिए प्रेरणा बनों: उपायुक्तबे

तुमने जिले का नाम रोशन किया है, तुम्हें बहुत आगे जाना है… बेटियां बोझ नहीं, बल्कि वरदान हैं। बुधवार को - इसी संदेश के साथ उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से बोकारो की छात्रा छोटी कुमारी को बधाई दी। जिले के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि प्लस टू हाई स्कूल हरनाद की छात्रा छोटी कुमारी ने इंटरमीडिएट (आर्ट्स) परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। उपायुक्त ने छोटी कुमारी को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छोटी के कठिन परिश्रम - अनुशासन एवं लगन का परिणाम है और जिले के अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उपायुक्त ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से छोटी कुमारी से कहा कि आज का दिन तुम्हारे परिवार और पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है। तुम बोकारो की प्राउड बेटी हो। तुम्हें अन्य बेटियों के लिए मील का पत्थर बनना है और यह साबित करना है कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि वरदान हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


