
बीएमएस ने हरि मंदिर में मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस
चित्र परिचय:12: राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाते बीएमएस के पदाधिकारी।बीएमएस ने हरि मंदिर में मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस बीएमएस ने हरि मंदिर में मनाया
बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के रूप में बांधगोड़ा साईड के सार्वजनिक हरि मंदिर प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष विशेश्वर महतो ने पौधा लगाकर किया। पौधा लगाने वालों में महामंत्री विनोद कुमार व झारखंड प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य कृष्णा प्रसाद केवट ,रमेश कुमार मिश्रा स्टील फेडरेशन कार्यसमिति सदस्य आदि शामिल रहे। महामंत्री विनोद ने कहा 28 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ के द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह दिवस पेड़ों और प्रकृति की रक्षा के लिए किए गए सबसे बड़े पर्यावरण आंदोलन में से एक है।

पेड़ों को बचाने के लिए महिलाओं और पुरुषों द्वारा दिखाई गई बहादुरी और एकता का प्रतीक है। अमृता देवी बिश्नोई और उनके बलिदान से आने वाले दशकों में सुंदरलाल बहुगुणा के नेतृत्व में चिपको आंदोलन जैसे कई पर्यावरण आंदोलन को प्रेरित किया गया। इस दिवस को मनाने के पीछे का मुख्य कारण अमृता देवी और 363 अन्य बिश्नोई लोगों को श्रद्धांजलि देना है। जिन्होंने 1730 में अपने जीवन का बलिदान दिया था। इसे पेड़ों और पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लेने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। मौके पर बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ के महामंत्री रितवरण सोरेन,यूनियन के मंत्री शशि भूषण सिंह,अरविंद कुमार सिंह,विवेक कुमार सिंह, नीलकंठ महतो, शसाधार महतो, प्रफुल्ल कुमार, दुबराज महतो, मनभूल केवर्ता, घलटू महतो, रमेश कुमार सिन्हा, युवराज महतो,अंकित कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


