बीएसएल की टीम ने जीता डायरेक्टर पर्सनल कप

Nov 07, 2025 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बीएसएल की टीम ने जीता डायरेक्टर पर्सनल कपबीएसएल की टीम ने जीता डायरेक्टर पर्सनल कपबीएसएल की टीम ने जीता डायरेक्टर पर्सनल कपबीएसएल की टीम ने जी

बीएसएल की टीम ने जीता डायरेक्टर पर्सनल कप

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए), नई दिल्ली की ओर से आयोजित “रण नीति” डायरेक्टर पर्सनल कप बिजनेस सिमुलेशन प्रतियोगिता में लगातार तीन वर्षों तक प्रतिष्ठित कप जीतकर बोकारो स्टील प्लांट ने इतिहास रचा है। गेम्स का ग्रैंड फिनाले एमटीआई रांची में आयोजित किया गया। वर्ष 2025 के ग्रैंड फिनाले में बोकारो स्टील प्लांट से उप महाप्रबंधक (एचएसएम) राहुल सिंह, वरीय प्रबंधक (एचएसएम) राहुल रंजन पांडा और वरीय प्रबंधक (सीटीएस) मो. ओवैस अहमद की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। मालूम हो कि प्लांट-स्तरीय प्रतियोगिता के लेवल -1 में कुल 152 टीमों के बीच कड़े मुकाबले के पश्चात विभिन्न सेल प्लांट इकाइयों का प्रतिनिधित्व कर रहे 22 टीम सेमी फाइनल में पहुंचीं थी।

उनमें से 12 उत्कृष्ट टीम एमटीआई रांची में आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा में शामिल थी। विजेताओं को सेल के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान किया। बोकारो इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर उप महाप्रबंधक (एचएसएम) राहुल सिंह, वरीय प्रबंधक (एचएसएम) राहुल रंजन पांडा और वरीय प्रबंधक (सीटीएस) मो. ओवैस अहमद की टीम को बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;