बोकारो स्टील प्लांट के 56 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई
बोकारो स्टील प्लांट के 56 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाईबोकारो स्टील प्लांट के 56 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाईबोकारो स्टील प्लांट के 56 से

बोकारो स्टील प्लांट से फ़रवरी' 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व आगंतुकों का स्वागत किया। डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को अंतिम निपटान व मैत्री भवन से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान की व प्रत्येक कर्मी का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अनुप कुमार दत्त ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी निष्ठा, समर्पण व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई दी व उनके सुखद वं समृद्ध भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की।
उन्होंने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र व उपहार भी भेंट किए। फ़रवरी' 2026 में बोकारो स्टील प्लांट से कुल 9 अधिशासी व 47 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। समारोह के अंत में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक राजश्री बनर्जी, विकास मनवटी व अधिशासी अनुप कुमार दत्त ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों तथा उनके परिवारजनों से मुलाकात की व उनके सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ नन्दा प्रियदर्शिनी ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



