बीएसएल में समावेशी एवं सुरक्षित कार्यस्थल के लिए निष्ठा कार्यशालाओं का आयोजन
बीएसएल में समावेशी एवं सुरक्षित कार्यस्थल के लिए निष्ठा कार्यशालाओं का आयोजनबीएसएल में समावेशी एवं सुरक्षित कार्यस्थल के लिए निष्ठा कार्यशालाओं का आयो

बोकारो इस्पात संयंत्र में एक समावेशी, सुरक्षित और उत्पीड़न मुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं जागरूकता पहल निष्ठा के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इस कड़ी में तीसरी कार्यशाला एस एम एस जोन में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक (एस एम एस-II एवं सीसीएस) दीप कुमार सक्सेना एवं महाप्रबंधक (एस एम एस-II एवं सीसीएस) टीपी वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक दीप कुमार सक्सेना ने सभी कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बीएसएल को एक समावेशी कार्यस्थल बनाना प्रत्येक कर्मचारी की साझा जिम्मेदारी है। इस सत्र में महाप्रबंधक (एस एम एस-I) अशोक मुण्डू भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए शॉप्स, अनुरक्षण एवं सेवा क्षेत्र में चौथी निष्ठा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (केंद्रीय अनुरक्षण-यांत्रिकी) प्रकाश कुमार द्वारा किया गया। इन दोनों महत्वपूर्ण सत्रों का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) शिप्रा एन हेम्ब्रम एवं वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सुष्मिता सोरेन द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के प्रावधानों सहित मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश, शिशु देखभाल अवकाश और लघु परिवार योजना जैसी कंपनी की महत्वपूर्ण नीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


