बीएसएल में इंटरप्लांट प्रशिक्षण कार्यक्रम बेसिक ऑफ इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रो-हाइड्रॉलिक्स का आयोजन

Mar 12, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो इस्पात संयंत्र में मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में इलेक्ट्रो-हाइड्रॉलिक्स पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संयंत्रों के 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यकारी अधिशासी निदेशक धनंजय कुमार ने परिणाम-उन्मुख प्रशिक्षण और तकनीकी ज्ञान के कार्यस्थल पर उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

बीएसएल में इंटरप्लांट प्रशिक्षण कार्यक्रम बेसिक ऑफ इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रो-हाइड्रॉलिक्स का आयोजन

बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में वर्किंग टुगेदर एज़ वन सेल, वन एल एंड डी कोलैबोरेट, लर्न एंड डिलीवर पहल के अंतर्गत बेसिक ऑफ इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रो-हाइड्रॉलिक्स विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दक्ष - एक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित यह सत्र 10 से 12 मार्च 2026 तक इलेक्ट्रो-हाइड्रॉलिक्स लैब में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) धनंजय कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री नीता बा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्य सहायक महाप्रबंधक (सीआरएम-3) रवि कुमार जायसवाल भी उपस्थित थे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेल की विभिन्न इकाइयों भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी), दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी), इस्को इस्पात संयंत्र (आईएसपी) तथा बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के कुल 18 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन सत्र के दौरान मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने आगत अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने विशेष रूप से इलेक्ट्रो-हाइड्रॉलिक सिमुलेटर के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण (हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग) के महत्व पर बल दिया जो प्रतिभागियों को एक वास्तविक और प्रभावी शिक्षण वातावरण प्रदान करता है।प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) धनंजय कुमार ने परिणाम-उन्मुख प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया कि वे यहाँ से प्राप्त तकनीकी ज्ञान को अपने संबंधित कार्यस्थलों पर कुशलतापूर्वक लागू करें। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशिक्षण एक ऐसा निवेश है, जिसका लाभ तभी मिलता है जब प्राप्त ज्ञान का उपयोग कार्यस्थल की चुनौतियों को सुलझाने और उत्पादकता बढ़ाने में किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।