हॉट स्ट्रिप मिल में निष्ठा कार्यशाला का आयोजन

Mar 03, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

हॉट स्ट्रिप मिल में निष्ठा कार्यशाला का आयोजनहॉट स्ट्रिप मिल में निष्ठा कार्यशाला का आयोजनहॉट स्ट्रिप मिल में निष्ठा कार्यशाला का आयोजनहॉट स्ट्रिप

हॉट स्ट्रिप मिल में  निष्ठा कार्यशाला का आयोजन

बोकारो इस्पात संयंत्र के हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) में सोमवार को पांचवीं 'निष्ठा' कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर समावेशी, सुरक्षित और उत्पीड़न मुक्त वातावरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) प्रदीप कुमार वर्मा ने किया। कार्यशाला का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) शिप्रा एन हेम्ब्रम एवं वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सुष्मिता सोरेन द्वारा किया गया। सत्र के दौरान उन्होंने कार्यस्थल की प्रमुख नीतियों और जागरूकता के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला में 'पॉश' (कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की रोकथाम) के प्रावधानों के साथ-साथ कंपनी की विभिन्न महत्वपूर्ण नीतियों जैसे मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश, बाल देखभाल अवकाश (चाइल्ड केयर लीव) और लघु परिवार योजना (स्मॉल फैमिली स्कीम) के बारे में जानकारी साझा की गई।

वक्ताओं ने महिला कर्मियों के लिए उपलब्ध सहायक उपायों, जैसे लघु कार्य अवधि योजना (शॉर्टर वर्किंग पीरियड स्कीम) और बाहरी रोजगार के अवसरों के लिए आवेदन अग्रेषित करने की प्रक्रियाओं पर भी विस्तृत चर्चा की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।